नई दिल्ली। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय पासवान ने यहां दावा किया कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झामुमो-राजद महागठबंधन की जीत होगी, क्योंकि लोगों ने देख लिया है कि बीते पांच साल में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह पूछे जाने पर कि एक राष्ट्रीय पार्टी होते हुए कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जैसी क्षेत्रीय पार्टी से भी कम सीटों पर चुनाव क्यों लड़ रही है, पासवान ने आईएएनएस से कहा कि कांग्रेस का हमेशा से गठबंधन धर्म निभाने में विश्वास रहा है।
जहां जिसकी स्थिति मजबूत है, वहां वही पार्टी लड़ रही है। हमारी समान विचारधारा है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने जा रहे चुनाव में झामुमो 43 सीटों पर, कांग्रेस 31 और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 7 सीटों पर लड़ रही है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope