• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड : 2 सीट से चुनाव लड़ेंगे JMM, कांग्रेस व RJD के CM पद के उम्मीदवार सोरेन

Jharkhand : JMM, Congress and RJD CM candidate Hemant Soren to fight election on 2 seats - Ranchi News in Hindi

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन राज्य विधानसभा चुनाव दो सीटों से लड़ेंगे। हेमंत सोरेन झामुमो, कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

झामुमो ने रविवार को 13 उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की। हेमंत दुमका व बरहेट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वे वर्तमान में बरहेट से विधायक हैं। साल 2014 में सोरेन दोनों सीटों से चुनाव लड़े थे और दुमका सीट हार गए थे।

भाजपा उम्मीदवार व रघुबर दास कैबिनेट में मौजूदा मंत्री लुइस मरांडी ने हेमंत सोरेन को तब दुमका सीट से हराया था। इस सूची में सीता सोरेन का नाम भी है, जो झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन की बहू हैं। झारखंड के चुनाव 30 नवंबर से शुरू होकर पांच चरणों में होंगे। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jharkhand : JMM, Congress and RJD CM candidate Hemant Soren to fight election on 2 seats
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jharkhand, jmm, congress, rjd, cm candidate hemant soren, election on 2 seats, jharkhand mukti morcha, rashtriya janta dal, dumka, berhet, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved