रांची। झारखंड में इस साल के अंत में होने वाले संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता झारखंड का दौरा कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) महागठबंधन नेतृत्व के मसले पर आपस में उलझ पड़े हैं। सीटों के बंटवारे और गठबंधन का स्वरूप तय करने में ये दल अब तक अनमने से नजर आ रहे हैं, जिस कारण महागठबंधन को लेकर संशय बना हुआ है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भले ही झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राज्य के 81 विधानसभा सीटों में से 65 विधानसभा सीटों पर जीत (अबकी बाार 65 पार) की योजना बनाकर भाजपा बूथों तक में अपनी तैयारी मजबूत करने में जुटी है। महागठबंधन की इच्छुक झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन इस बीच अपनी 'बदलाव यात्रा' को लेकर राज्य के दौरे पर अपने कार्यकर्ताओं को जीत के लिए उत्साहित कर रहे हैं।
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope