• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड के सिमडेगा में आठ साल की बच्ची से रेप के आरोपी मदरसे के इमाम को उम्रकैद

Imam of madrassa accused of raping eight-year-old girl in Jharkhands Simdega gets life imprisonment - Ranchi News in Hindi

रांची। झारखंड के सिमडेगा में आठ साल की बच्ची से रेप करने के आरोपी मदरसे के इमाम को जिले की सिविल कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। उस पर साठ हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। दोषी करार दिए गए इमाम का नाम मो. अनिमुद्दीन है, जो झारखंड के ही पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। यह घटना पिछले साल 11 दिसंबर की है। आरोपी इमाम मदरसा में छोटे-छोटे बच्चों को अलग से पढ़ाने बुलाता था। घटना के दिन भी उसने बच्चों को बुलाया था। पढ़ाई खत्म करने के बाद मौलाना ने एक बच्ची को रोक लिया और बाकी बच्चों को भेज दिया। इसके बाद एक अलग कमरे में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची ने घर पहुंचकर मौलाना की हरकत के बारे में बताया। उसने घरवालों को बताया कि पिछले कई दिनों से वह उसके हाथ गंदी हरकत कर रहा था।
बच्ची के परिजन जब मदरसा पहुंचे तो वह फरार हो गया था। बच्ची को लेकर परिवार और अंजुमन कमेटी के सदस्य थाने पहुंचे और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई।
इसकी जानकारी मिलते ही इमाम फरार हो गया था। उसे लोहरदगा के कुड़ू के पास गिरफ्तार किया गया था।
एडीजे आशा देवी भट्ट की अदालत ने घटना के आठ महीने अंदर सुनवाई पूरी कर आरोपी को सजा सुना दी।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Imam of madrassa accused of raping eight-year-old girl in Jharkhands Simdega gets life imprisonment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: imprisonment, jharkhand, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved