• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हेमंत सोरेन की ED रिमांड और 5 दिन के लिए बढ़ी, राजस्व कर्मचारी के सामने बिठाकर होगी पूछताछ

Hemant Sorens ED remand extended for 5 more days, interrogation will be done by making him sit in front of the revenue employee - Ranchi News in Hindi

रांची। रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ईडी रिमांड की अवधि पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है। ईडी उनसे 3 फरवरी से लगातार पूछताछ कर रही है। पूर्व में मंजूर की गई रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोरेन को बुधवार दोपहर 2.30 बजे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान परिसर में झामुमो कार्यकर्ता और सोरेन के समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उन्होंने हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाए। सोरेन की कोर्ट में पेशी के दौरान ईडी ने न्यायाधीश से कहा कि अभी सोरेन से पूछताछ पूरी नहीं हुई है। उन्होंने सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दिए हैं, इसलिए रिमांड की अवधि सात दिन और बढ़ाई जाए। इस पर कोर्ट ने और पांच दिन की रिमांड मंजूर की। ईडी ने रांची के बरियातू स्थित जिस साढ़े आठ एकड़ जमीन के घोटाले के आरोप में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है, उस मामले में पहले से जेल में बंद एक राजस्वकर्मी भानु प्रताप को भी रिमांड पर लिया गया है। अब एजेंसी इन दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी। इस राजस्व कर्मी ने ईडी को दिए अपने बयान में बताया है, “अफसरों ने मुझसे कहा था कि बरियातू स्थित जमीन बॉस की है। अफसरों की सर्किल में बॉस का मतलब हेमंत सोरेन होता था।”
गौरतलब है कि हेमंत सोरेन ने विधानसभा में विश्वास मत पर चर्चा के दौरान सोमवार को चुनौती भरे अंदाज में कहा था कि जिस साढ़े आठ एकड़ जमीन पर कब्जे के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है, अगर उससे संबंधित कोई भी कागज अगर वे पेश कर दें तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा और झारखंड छोड़कर चला जाऊंगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hemant Sorens ED remand extended for 5 more days, interrogation will be done by making him sit in front of the revenue employee
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hemant soren, ed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved