• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विपक्षी एकता की नीतीश की राह में हमसफर बनेंगे हेमंत सोरेन

Hemant Soren will become a companion in the path of opposition unity to Nitish - Ranchi News in Hindi

रांची। राजनीति में हर मुलाकात का एक अर्थ होता है। ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पिछले दिन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और उससे पहले जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो की मुलाकात का गठबंधन की राजनीति के लिहाज से बड़ा अर्थ है। इन मुकालातों से इन संभावनाओं को बल मिल रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की राह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हमसफर की भूमिका निभाने वाले हैं। खबर है कि नीतीश कुमार खुद हेमंत से मिलने झारखंड आने वाले हैं। इसके पहले वे ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मिलेंगे और फिर वे झारखंड के दौरे पर आयेंगे। इससे पहले नीतीश और तेजस्वी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिल चुके हैं।

विपक्षी दलों की एका की मुहिम को झारखंड के संदर्भ में देखें तो 2024 के लोकसभा के बाद झारखंड में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। चुनावों के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा की तैयारियां चल रही हैं। नीतीश की पार्टी जदयू का कोइरी-कुर्मी जाति के बीच बड़ा जनाधार माना जाता है। झारखंड में भी इन दोनों जातियों की खासी आबादी है। झामुमो जानता है कि नीतीश के साथ चलने से झारखंड में उसका फायदा है। झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं जिनमें से 12 पर भाजपा का कब्जा है। झामुमो के पास लोकसभा की सिर्फ एक सीट है। जदयू का साथ मिलने से झामुमो को कम से कम चार लोकसभा सीटों पर लाभ मिल सकता है।

दूसरी तरफ जदयू भी झारखंड में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटा है। डेढ़ दशक पहले झारखंड विधानसभा में जदयू के पांच विधायक हुआ करते थे। उन दिनों जदयू एनडीए में था। अब एनडीए से उसके रास्ते अलग हैं तो स्वाभाविक तौर पर झामुमो के साथ उसकी दोस्ती जमने के आसार हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hemant Soren will become a companion in the path of opposition unity to Nitish
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranchi, chief minister hemant soren, jdu national president, lalan singh, jdu state president, khiru mahato, bihar chief minister, nitish kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved