• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा कार्यवाही में भाग लेने की इजाजत की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन

Hemant Soren reached the Supreme Court demanding permission to participate in the assembly proceedings. - Ranchi News in Hindi

रांची । झारखंड के पूर्व सीएम और बरहेट क्षेत्र के झामुमो विधायक हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उन्हें विधानसभा के सत्र में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई थी। हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल की गई एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) पर सुप्रीम कोर्ट में 1 अप्रैल को सुनवाई होगी।
जस्टिस सूर्यकांत और केवी विश्वनाथन की खंडपीठ में उनकी याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुई है।
अपनी याचिका में उन्होंने मांग की है कि आने वाले दिनों में आहूत होने वाले विधानसभा के सत्रों में उन्हें शामिल होने की अनुमति दी जाए।
हेमंत सोरेन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में बीते 31 जनवरी से रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में हैं।
उन्होंने पिछले महीने आयोजित झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति के लिए रांची के पीएमएलए कोर्ट में अर्जी लगाई थी, लेकिन यह खारिज हो गई थी।
इसके बाद वह हाईकोर्ट पहुंचे थे, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hemant Soren reached the Supreme Court demanding permission to participate in the assembly proceedings.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hemant soren, supreme court, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved