• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, हजारीबाग में मकान गिरने से दंपती की मौत, पलामू में दो बच्चे नदी में बहे

Heavy rains in Jharkhand have made life miserable, couple died due to house collapse in Hazaribagh, two children drowned in river in Palamu - Ranchi News in Hindi

रांची । झारखंड के कई इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश से जनजीवन बेहाल हो गया है। रांची, रामगढ़, लातेहार, जमशेदपुर, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह सहित कई शहरों में सड़कों पर पानी का जमाव हो गया है। इन शहरों के निचले इलाकों के कई घरों में भी पानी घुस गया है। नदियों, जलाशयों और झरनों में लोगों के डूबने-बहने और घरों के गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र में रसोईया धमना बाराटोला गांव में बारिश के बीच रविवार की देर रात को एक जर्जर मकान की छत गिर गई, जिसके मलबे में दबकर हबीब अंसारी और उनकी पत्नी जुमेरा खातून की मौत हो गई। दोनों की उम्र लगभग 50 वर्ष थी। लोगों को हादसे की जानकारी सोमवार को हुई। इसके बाद मलबे में दबे दंपती को ग्रामीणों ने बाहर निकाला।
पलामू जिले के पांकी थाना अंतर्गत उक्सू गांव निवासी 12 वर्षीय राकेश कुमार अमानत नदी में नहाने के दौरान बह गया। उसका शव सोमवार को बरामद किया गया। इसी थाना क्षेत्र के बसरिया गांव में 14 वर्षीय समीर अंसारी नहाने के दौरान अमानत नदी में डूब गया। उसकी तलाश जारी है। इसके पहले शनिवार की शाम पलामू शहर के बड़काबांध में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई थी।
बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड में जमुनिया नदी पर नवनिर्मित पुल का एक हिस्सा और गार्डवाल बारिश की धार में बह गया। इस नवनिर्मित पुल का उद्घाटन तक नहीं हुआ था। खूंटी जिले में स्थित पंचघाघ जलप्रपात में जलस्तर अत्यधिक बढ़ जाने के कारण प्रशासन ने यहां जाने वाले रास्ते को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह कदम सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है।
मौसम विभाग की ओर से राज्य भर में वर्षा की स्थिति को लेकर जारी रिपोर्ट के अनुसार, पूरे राज्य में अब तक सामान्य से 102 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। रांची में सबसे ज्यादा सामान्य से 265 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। इसी तरह लातेहार में सामान्य की तुलना में 241 प्रतिशत, लोहरदगा में 190, सरायकेला-खरसावां में 172 और पलामू में 156 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।
राज्य के 24 जिलों में से केवल देवघर, गोड्डा और पाकुड़ जिले में सामान्य की तुलना में 12 से 19 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heavy rains in Jharkhand have made life miserable, couple died due to house collapse in Hazaribagh, two children drowned in river in Palamu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: palamu, heavy rain, jharkhand, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved