• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड मे बस-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, पांच की मौत और दर्जनों घायल

Heavy collision between bus and truck in Jharkhand, five dead and dozens injured - Ranchi News in Hindi

रांची । झारखंड के लोहरदगा जिले में कुड़ू के पास शुक्रवार रात बारातियों से भरी बस और हाइवा ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल करीब एक दर्जन लोगों को इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है। बारातियों से भरी बस रांची के बोड़ेया से गुमला के विशुनपुर लौट रही थी। रात करीब दस बजे कुड़ू में टाटी चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की बस से सीधी भिड़ंत हो गई।
चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, तब घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए लोहरदगा और रांची भेज दिया गया था।
हादसे में जिन पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, उनमें प्रियंका कुजूर (5), सुमंति खेरवार (6), छत्रपाल उरांव, अल्ताफ और आठ महीने का एक बच्चा शामिल है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heavy collision between bus and truck in Jharkhand, five dead and dozens injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: truck, jharkhand, heavy collision, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved