रांची। चारा घोटाले में दोषी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और 15 अन्य के खिलाफ के खिलाफ आज सजा का ऐलान होगा। लालू यादव को कितनी सजा मिलेगी, इस पर सीबीआई की एक विशेष कोर्ट 11 बजे के बाद बड़ा फैसला सुनाएगी। इससे पहले बुधवार को कोर्ट ने लालू की सजा को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया था। न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत ने जिला बार कौंसिल द्वारा दो वकीलों की मौत की सूचना देने के बाद सजा को स्थगित किया था। इसके बाद लालू को वापस केंद्रीय जांच ब्यूरो की कोर्ट से बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल से भेजा गया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बात दें कि सीबीआई कोर्ट ने 23 दिसम्बर को लालू और 15 अन्य को इस कई लाख रुपये के घोटाले में दोषी करार दिया था। लालू प्रसाद के वकील ने न्यूनतन सजा की मांग करेंगे। उनके मुताबिक, राजद सुप्रीमो को तीन से सात साल जेल की सजा सुनाई जा सकती है। अगर उन्हें तीन साल की सजा मिलती है तो सजा की घोषणा के बाद जल्द ही उन्हें जमानत मिल जाएगी। सीबीआई अदालत ने बिहार के अन्य पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र और पांच अन्य को मामले में बरी कर दिया था। उन्हें 1990 से 1994 के बीच देवघर जिला कोषागार से अवैध तरीके से 84.5 लाख की निकासी के मामले में बरी किया गया।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope