रांची, । झारखंड के गुमला जिले में
लगातार दूसरे दिन पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई है। इसमें पांच लाख
का ईनामी नक्सल कमांडर लाजिम अंसारी मारा गया है। इससे पहले गुरुवार को भी
इसी जिले में पुलिस ने 3 लाख के इनामी राजेश उरांव को मार गिराया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बताया गया कि जिले के रायकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की
सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम को सर्च अभियान शुरू किया। इसी दौरान
रायकेरा जंगल में पुलिस और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया। दोनों तरफ से
कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की कार्रवाई से नक्सली भाग खड़े हुए। इसके बाद
तलाशी के दौरान ईनामी नक्सली लाजिम की लाश बरामद की गई।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope