रांची। रांची के रातू इलाके में शनिवार को अपराह्न् लगभग एक बजे एक नक्सली की गिरफ्तारी के दौरान गोलीबारी हुई। नक्सली और पुलिस दोनों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की, जिसमें नक्सली जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया है। घायल नक्सली का नाम छोटू लोहरा है और पीएलएफआई नामक प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़ा बताया जा रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बताया गया कि लातेहार जिले की पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली छोटू लोहरा किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से निकला है। पुलिस ने लातेहार जिला क्षेत्र में उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन वह बाइक से भाग निकला। पुलिस उसका लगभग 80 किलोमीटर तक पीछा करती रही। रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र के मखमंदरो बाजार के पास पुलिस जब उसके करीब पहुंच गयी तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलायी, जिसमें छोटू लोहरा घायल हो गया। पुलिसकर्मियों में कोई हताहत नहीं हुआ। बाजार वाले इलाके में अचानक गोली-बारी से लोग सहम गये। पुलिस ने नक्सली की बाइक भी बरामद कर ली है। छोटू लोहरा झारखंड के लोहरदगा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।
--आईएएनएस
पांचवें टेस्ट के पांचवें दिन इंग्लैंड ने भारत पर सात विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की
झारखंड हाईकोर्ट में राहुल गांधी की याचिका खारिज, मोदी टाइटल वाले लोगों पर टिप्पणी के मामले में जारी रहेगा मुकदमा
डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के विवादास्पद पोस्टर को लेकर दिल्ली पुलिस ने निर्देशक पर मामला दर्ज किया
Daily Horoscope