• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड में सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी के सिलसिले में सुरक्षा बलों के सात जवानों सहित आठ लोग गिरफ्तार

Eight people including seven security personnel arrested in connection with CGL exam irregularities in Jharkhand - Ranchi News in Hindi

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के पेपर लीक विवाद से जुड़े मामले की जांच कर रही सीआईडी ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात लोग अलग-अलग सुरक्षा बलों के जवान हैं। ये गिरफ्तारियां झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के आदेश पर हुई हैं। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें कुंदन कुमार, रोबिन कुमार, अखिलेश कुमार, गौरव कुमार, अभिलाष कुमार इंडिया रिजर्व बटालियन-8 के जवान हैं। इनके अलावा रामनिवास राय असम रायफल का जवान है, जबकि निवास कुमार राय होमगार्ड का जवान है। इस मामले में कविराज नामक एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि इस गिरोह का तथाकथित सरगना गोरखपुर का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हो पाई है।
गौरतलब है कि झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में लगभग दो हजार पदों पर नियुक्ति के लिए जेएसएससी सीजीएल की यह परीक्षा 21-22 सितंबर, 2024 को राज्य में 823 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा में तीन लाख चार हजार 769 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा संपन्न होने के दूसरे दिन से ही अभ्यर्थियों ने पेपर लीक और प्रश्नपत्रों में पिछले वर्षों की रद्द परीक्षाओं के प्रश्न बड़ी संख्या में दोहराए जाने के आरोपों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। रांची और हजारीबाग सहित राज्य के कई शहरों में इसे लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किए थे।
पेपर में कथित गड़बड़ी और उम्मीदवारों के साथ धोखाधड़ी और दिग्भ्रमित करके प्रश्नपत्र देने के नाम पर धन उगाही का मामला सामने आया था। इसके बाद अपराध अनुसंधान विभाग थाना में कांड संख्या 01/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया था। सीआईडी के अनुसंधान के दौरान पता चला कि परीक्षा के पूर्व ही एक गिरोह के सदस्यों द्वारा अभ्यर्थियों को सीजीएल पेपर के प्रश्न देने के नाम पर धन उगाही की गई है, जिससे आम लोगों में प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह घर कर गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Eight people including seven security personnel arrested in connection with CGL exam irregularities in Jharkhand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranchi, jharkhand staff selection commission, combined graduate level competitive examination, paper leak controversy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved