• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रांची में साइबर अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Cybercrime Gang Busted in Ranchi; Five Arrested - Ranchi News in Hindi

रांची । रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराधियों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड, चेकबुक, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। इस संबंध में गोंदा थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि 28 मई की रात करीब आठ बजे गुप्त सूचना मिली थी कि गोंदा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित धावन नगर के पास रॉक व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ युवक साइबर ठगी से जुड़े अपराध को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए सदर पुलिस उपाधीक्षक सदर के नेतृत्व में गोंदा थाना प्रभारी और सशस्त्र बल की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने फ्लैट में छापेमारी की, जहां पांच लोगों को संदिग्ध स्थिति में पाया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से विभिन्न बैंकों के अलग-अलग नामों से जारी 50 पासबुक, 26 डेबिट कार्ड, आठ चेकबुक, 13 मोबाइल फोन और तीन आधार कार्ड बरामद किए गए।
पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फर्जी पहचान पत्र तैयार कर बैंक खाते खोले जाते थे और उन्हीं खातों के जरिए साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।
आरोपियों ने यह भी बताया कि जिस फ्लैट में वे रह रहे थे, वह 'निखिल भैया' नामक व्यक्ति का है। उन्हीं के द्वारा उन्हें वहां बुलाया गया था और साइबर अपराध करने का तरीका सिखाया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में जामताड़ा निवासी काजल कुमार मंडल, रामगढ़ निवासी आनंद कुमार और शाकिब अंसारी, बोकारो निवासी बिक्की कुमार तथा रामगढ़ निवासी एक नाबालिग शामिल है।
छापेमारी दल में गोंदा थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा, पुलिस अवर निरीक्षक सनी कुमार, ओम प्रकाश प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक रामजन्म प्रसाद समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस पूरे नेटवर्क और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cybercrime Gang Busted in Ranchi; Five Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cybercrime gang busted in ranchi, cybercrime, ranchi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved