रांची। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सबसे भ्रष्ट व्यक्ति। यह राहुल गांधी ने झारखंड के हजारीबाग में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। राहुल गांधी ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर कहा कि देश में महिलाएं डरी हुई हैं। आज हमारे देश में महिलाएं बिना किसी डर के बाहर कदम नहीं रख सकती हैं। राहुल ने पूछा कि प्रधानमंत्री जी ये बताओ कि महिलाओं की किस तरह से आप रक्षा कर रहे हैं? ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राहुल गांधी ने कहा कि आज हर तरफ नफरत का माहौल है और इसी के चलते
बेरोजगारी पैदा हो रही है। राहुल ने आगे कहा कि जितनी ज्यादा नफरत देश में
फैलेगी उतनी ही बेरोजगारी बढ़ेगी, उतने ही उद्योग बंद हो जाएंगे। हम सबको
साथ लेकर चलते थे, जिसमें अमीर-गरीब और हर वर्ग के लोग होते थे।
राहुल
गांधी ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कहा कि अज पूरी दुनिया हिंदुस्तान की
तरफ देखती है और कहती है हिंदुस्तान बलात्कार का कैपिटल बन गया। यूपी में
नरेंद्र मोदी की पार्टी का विधायक ने महिला का बलात्कार किया, नरेंद्र
मोदी ने एक शब्द नहीं बोला। लड़की का एक्सीडेंट करवा दिया, नरेंद्र मोदी ने
एक शब्द नहीं बोला। हर प्रदेश में बिना डरे महिला बाहर नहीं निकल सकती हैं
और दिनभर प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैं महिलाओं की रक्षा करते हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope