रांची। झारखंड में योग सिखाने वाली प्रसिद्ध मुस्लिम लडक़ी राफिया नाज के खिलाफ उसके ही समाज के लोगों ने फतवा जारी किया है। कुछ लोग लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने उसकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। रिपोट्र्स के मुताबिक मंगलवार को लडक़ी को उसके ही समुदाय के लोगों से धमकियां मिली हैं। उसे किसी को भी योग न सिखाने की नसीहत दी गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मामला झारखंड में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने लडक़ी की सुरक्षा कड़ी करने का फैसला लिया है। रांची के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने एक पुलिस दल को लडक़ी से मिलने के लिए भी भेजा। झारखंड पुलिस ने लडक़ी को दो सुरक्षाकर्मी भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें एक पुरुष और दूसरी महिला है।
रामदेव के साथ मंच साझा कर चर्चा में आई थी नाज
आपको बता दें कि रांची के डोरंडा इलाके में रहने वाली मुस्लिम लडक़ी राफिया नाज योग सिखाकर अपना जीवन निर्वहन करती है। वह अपने घर में सबसे बड़ी बेटी है और एक स्थानीय कॉलेज से एम.कॉम करने के साथ-साथ योग भी सिखाती है। कुछ समय पहले शहर में योग गुरु बाबा रामदेव के साथ मंच साझा करने के बाद नाज काफी चर्चा में आई थी।
जीवन के अंत तक सिखाती रहूंगी योग
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope