• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चर्च के पास्टर पर दो किशोरियों को धर्मांतरण के लिए भगाने का आरोप, FIR दर्ज

Church pastor accused of abducting two teenage girls for conversion, FIR registered - Ranchi News in Hindi

रांची। चाईबासा जिले के चक्रधरपुर स्थित रेलवे कॉलोनी क्वार्टर से दो नाबालिग किशोरियों को भगा कर ले जाने का आरोप चर्च के एक पास्टर पर लगा है। किशोरियों के परिजनों का आरोप है कि धर्म परिवर्तन कराने की नीयत से उन्हें बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। इस संबंध में दोनों लड़कियों की मां ने चक्रधरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 15 और 17 साल की दो बेटियां सोमवार रात नौ बजे छत पर गयी थीं। काफी देर तक जब वे नीचे नहीं आयीं तो मां ने छत पर जाकर देखा तो वे वहां नहीं थीं। इसके बाद दोनों की काफी खोजबीन की गयी लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। महिला को संदेह है कि जमशेदपुर लोको कॉलोनी निवासी चर्च के एक पास्टर चंद्रमोहन कपूर उर्फ राजू दोनों बेटियों को बहला-फुसलाकर कहीं ले गए हैं। महिला ने कहा कि चंद्रमोहन बीते एक साल से उनकी बेटी से बात कर रहा था। वो उसे ईसाई धर्म अपनाने की सलाह दिया करता था। यही नहीं ईसाई धर्म अपनाने पर कई तरह की सुविधाएं दिलाने की बात भी करता था।
महिला ने बताया कि मेरी बेटियां धीरे-धीरे उसकी बातों में आ गयीं और हमसे बात भी नहीं करती थीं। मां ने पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर बेटियों को ढूंढने की मांग की है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गयी है। चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि मामले में एफआइआर दर्ज की गई है और पुलिस आरोपी की तलाश कर बच्चियों को बरामद करने का प्रयास कर रही है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Church pastor accused of abducting two teenage girls for conversion, FIR registered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fir, ranchi, chaibasa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved