• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रांची में दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, सांसद संजय सेठ ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Businessman Shot in Broad Daylight in Ranchi; MP Sanjay Seth Questions Law and Order Situation - Ranchi News in Hindi

रांची । झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी मैदान के समीप अपराधियों ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को सरेराह गोली मार दी। पेट में गोली लगने से भार्गव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अस्पताल में प्राथमिक बयान के दौरान घायल भार्गव सिंह ने विजय टेटे नामक व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। भार्गव के अनुसार, रातू स्थित एक जमीन को लेकर विजय के साथ उनका विवाद चल रहा था और विजय ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी विजय टेटे मूल रूप से कांके के गांधीनगर का रहने वाला बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना के एक घंटे बाद पुलिस ने इस हमले की साजिश के आरोप में विजय टेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शूटरों की तलाश जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ सिटी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भार्गव सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल पारस अस्पताल रेफर कराया। सांसद के निर्देश पर पुलिस ने शहर में 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाकर घायल को पारस अस्पताल पहुंचाया, जहां विशेषज्ञों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।
घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे सांसद संजय सेठ ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, रांची में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वे सरेआम गोली मारकर पैदल ही निकल जा रहे हैं। यह स्थिति 90 के दशक के जंगलराज की याद दिलाती है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Businessman Shot in Broad Daylight in Ranchi; MP Sanjay Seth Questions Law and Order Situation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranchi, mp sanjay seth, sanjay seth, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved