रांची। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज नागरिकता कानून लागू होने पर हो रही हिंसा को लेकर कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम की राजनीति, नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने में लगी रहती है। यह बात अमित शाह ने शनिवार को झारखंड में गिरिडीह की जनसभा को संबोधित करते हुए कही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि हम अभी नागरिकता संशोधन बिल लाए तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो गया। हम तीन तलाक का कानून लाए तो कांग्रेस ने इसे मुस्लिम विरोधी बताया और अब नागरिकता संशोधन कानून को मुस्लिम विरोधी बता रही है। शाह ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल नॉर्थ-ईस्ट में हिंसा को भड़का रहे हैं।
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, भाजपा से तोड़ा गठबंधन
बिहार को वापस जंगल राज में ढकेलने का प्रयास कर रहे हैं नीतीश कुमार : अश्विनी चौबे
शिंदे कैबिनेट विस्तार में 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, देखें तस्वीरें
Daily Horoscope