• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंगाल से 60 लाख की फिरौती के लिए अगवा बीड़ी कारोबारी झारखंड में बरामद, तीन गिरफ्तार

Beedi businessman kidnapped from Bengal for ransom of Rs 60 lakh recovered in Jharkhand, three arrested - Ranchi News in Hindi

रांची। बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले से रविवार को किडनैप किए गए बीड़ी कारोबारी चंदन चट्टोपाध्याय उर्फ बेनी माधव को सोमवार रात झारखंड के पाकुड़ से बरामद किया गया। पुलिस ने तीन किडनैपरों को भी गिरफ्तार कर लिया है। कारोबारी के अपहरण में जिस स्कॉर्पियो गाड़ी का उपयोग किया गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है। बताया गया कि बदमाशों ने पूर्वी बर्दवान के मेमाटी इलाके से कारोबारी को हथियारों के बल पर अगवा किया था। अपराधियों ने कारोबारी के परिवार से 60 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं देने पर कारोबारी की हत्या की धमकी दी गई थी।
इसकी सूचना मिलते ही बंगाल की पुलिस एक्टिव हुई। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर बंगाल की पुलिस झारखंड के पाकुड़ पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से यहां छापेमारी कर व्यवसायी को सकुशल बरामद कर लिया।
गिरफ्तार किए गए अपहर्ताओं में गोकुल उर्फ बकुल शेख, अब्दुल अलीम और शहाबुद्दीन शेख शामिल हैं। इनमें से एक बंगाल के मुर्शिदाबाद और दो झारखंड के पाकुड़ के मकटासोल इलाके के रहने वाले हैं।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस तीनों को बंगाल ले गई, जिन्हें आज बर्दवान जिला अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Beedi businessman kidnapped from Bengal for ransom of Rs 60 lakh recovered in Jharkhand, three arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jharkhand, businessman, ranchi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved