• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हेमंत से मुलाकात के बाद नीतीश बोले- आगामी लोकसभा चुनाव का परिणाम देश का इतिहास बदलने वाला होगा

After meeting Hemant, Nitish said – the result of the upcoming Lok Sabha elections will change the history of the country - Ranchi News in Hindi

रांची। देश में विपक्षी एकजुटता की मुहिम के तहत रांची पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेता मीडिया से मुखातिब हुए। नीतीश कुमार ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव का परिणाम देश का इतिहास बदलने वाला होगा। विपक्ष के दल एक साथ आ रहे हैं। यह एकजुटता उन ताकतों के खिलाफ हैं, जो देश के पुराने इतिहास को मनमर्जी से बदलने की कोशिश कर रहे हैं। नीतीश कुमार के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी भी मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने कहा कि हेमंत सोरेन जी से बात हुई है। हम सभी की राय एक है। देश के हित में एकजुटता का यह प्रयास चल रहा है। देश में अभी एकतरफा बातें हो रही हैं। किसी और के सुनी नहीं जा रही है। आजादी का 75वां वर्ष मनाने की शुरूआत हुई, लेकिन उनके पास बात का कोई जवाब है क्या कि 75 वर्ष यों ही गुजर गए या फिर देश का कोई इतिहास था।
नीतीश कुमार ने कहा कि देश में बेकार की बातें बंद होनी चाहिए। किसी समाज के साथ विवाद नहीं होना चाहिए। देश को आगे बढ़ाना है। बिहार और झारखंड एक जैसे राज्य हैं। दोनों का विकास होना चाहिए।
नीतीश कुमार ने झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन से अपने पुराने संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि आप सभी को पता है कि वे हमें कितना मानते हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नीतीश कुमार जी देश में विपक्षी दलों की एकजुटता में जुटे हैं। हम सभी उनके साथ हैं। राज्य और देश की अस्मिता कैसे बची रहे, इसपर बात हो रही है।
इसके पहले विशेष विमान से रांची पहुंचने पर नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और ललन सिंह का जोरदार स्वागत हुआ। झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर और सत्यानंद भोक्ता उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After meeting Hemant, Nitish said – the result of the upcoming Lok Sabha elections will change the history of the country
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranchi, country, opposition solidarity campaign, bihar chief minister nitish kumar, jharkhand chief minister hemant soren, national president of jdu, rajeev ranjan alias lalan singh, deputy chief minister tejashwi yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved