रांची। झारखंड के दुमका जिले में सोमवार को 20 फुट ऊंचे पुल से एक वाहन के गिर जाने के कारण आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। जामा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार के भागलपुर जिले से दुमका आ रहे वाहन के चालक का वाहन से नियंत्रण हटने से यह दुमका के लागला गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बताया कि इस वाहन में 10 लोग सवार थे, जो यहां से लगभग 400 किलोमीटर दूर समाचार पत्रों के बंडल की डिलीवरी करने दुमका जा रहे थे। उन्होंने बताया कि चालक को नींद आ गई और वाहन से उसका नियंत्रण समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope