• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड राज्य का 24वां स्थापना दिवस, 15 नवंबर को चार नई पॉलिसी सहित कई योजनाएं लॉन्च होंगी

24th Foundation Day of Jharkhand state, many schemes including four new policies will be launched on 15th November. - Ranchi News in Hindi

रांची। 15 नवंबर को झारखंड राज्य के गठन को 23 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर राज्य सरकार उद्योग, निवेश, स्टार्टअप, आईटी और निर्यात के क्षेत्रों से जुड़ी चार नई पॉलिसी लॉन्च करेगी। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संयुक्त रूप से इन पॉलिसियों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 7,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास भी होगा। सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से बताया गया है कि सरकार ने इस वर्ष स्टार्ट-अप पॉलिसी, एमएसएमई प्रमोशन पॉलिसी, निर्यात पॉलिसी और आईटी, डाटा सेंटर तथा बीपीओ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी तैयार की है। इन नई पॉलिसी का उद्देश्य राज्य में उद्योग, निवेश के वातावरण को प्रोत्साहित करना है।
समारोह में राज्य के निजी क्षेत्रों में नियुक्ति के लिए 18 हजार युवाओं को ऑफर लेटर भी दिए जाएंगे। 1,714 करोड़ रुपए की कुल 229 योजनाओं का उद्घाटन एवं 5,328 करोड़ रुपए की कुल 677 योजनाओं का शिलान्यास होगा।
बताया गया है कि समारोह में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत लगभग साढ़े पांच लाख किशोरियों को 261 करोड़ रुपए की सहायता राशि का वितरण किया जाएगा। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 70 खिलाड़ियों के बीच लगभग दो करोड़ पुरस्कार राशि का वितरण होगा। पीएम आवास योजना की तर्ज पर अबुआ आवास योजना और बुजुर्गों, महिलाओं एवं छात्रों की मुफ्त बस यात्रा के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना शुरू की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-24th Foundation Day of Jharkhand state, many schemes including four new policies will be launched on 15th November.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranchi, jharkhand state, new policy launched, chief minister hemant soren, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved