• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मणिपुर से एयरलिफ्ट कराए गए झारखंड के 21 छात्र, बिहार सरकार ने की मदद

21 Jharkhand students airlifted from Manipur, Bihar government helped - Ranchi News in Hindi

रांची। जातीय हिंसा में झुलस रहे मणिपुर में फंसे झारखंड के 21 छात्रों को एयरलिफ्ट करा लिया गया है। राज्य के लगभग एक दर्जन छात्र अब भी मणिपुर में हैं। वहां से जो लौटना चाहेंगे, उन्हें झारखंड लाने की व्यवस्था राज्य सरकार की ओर से की जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड के छात्रों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल सेल बनाया गया है, जो रविवार से ही उनसे संपर्क साधने में जुटा है। जो 21 छात्र मंगलवार को एयरलिफ्ट किए गए हैं, वे प्लेन से पटना लाए गए। इन्हें वहां से एसी बस से रांची लाया जा रहा है। 3 छात्र पटना में ही अपने स्थानीय अभिभावकों के पास रुक गए हैं। झारखंड सरकार ने छात्र-छात्राओ को लाने के लिए अधिकारियों की टीम को पटना भेजा था। लगभग 11.30 बजे पटना एयरपोर्ट से रांची के लिए बस रवाना हुई है। बिहार पहुंचे सभी छात्रों का स्वागत अधिकारियों ने गुलाब का फूल दे कर किया। वापस लौट कर बच्चों के चेहरों पर बड़ी राहत नजर आ रही थी। झारखंड के छात्रों को वापस लेने गये अधिकारी वीरेंद्र झा ने कहा, कि हमारे राज्य को एयरलिफ्ट करने में बिहार की सरकार से सहयोग मिला है।
ये सभी विद्यार्थी नेशनल इंस्टटीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी, संट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, नेशनल स्पोर्ट्स यनिवर्सिटी और आइआइटी, मणिपुर में पढ़ाई कर रहे थे। सभी विद्यार्थी पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद और रांची जिले के रहनेवाले हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-21 Jharkhand students airlifted from Manipur, Bihar government helped
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranchi, caste violence, jharkhand, 21 students, airlifted, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved