रांची। झारखंड के दुमका में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ एक निर्माणाधीन इमारत में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सोमवार को सामने आया है। पीडि़ता कक्षा छह की छात्रा है और कधालबिल गांव में अपनी चाची के घर पर रहती है। वह रविवार शाम से घर से लापता थी। लडक़ी के माता-पिता पाकुर जिले में रहते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीडि़ता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि घर का दरवाजा बंद करने के दौरान तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद वे उसे निर्माणाधीन इमारत में ले गए, जहां उन्होंने उसके हाथ पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
सोमवार को कुछ लोगों ने उसे इस हालत में देखा, इसके बाद वे उसे अस्पताल ले गए। राज्य में साल 2014 में 1,122, साल 2015 में 1,198, साल 2016 में 1,146 और साल 2017 में 1,335 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में मार्च 2018 तक दुष्कर्म के 328 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope