• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंडः व्यवसायी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों के साथ गिरफ्तार

Jharkhand: Two henchmen of a gangster arrested with weapons for allegedly demanding a ransom of one crore rupees from a businessman. - Ranchi News in Hindi

रांची। खाड़ी देश में बैठकर झारखंड में खौफ और अपराध का नेटवर्क चला रहे कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में मेदिनीनगर (पलामू) जिला पुलिस के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने प्रिंस खान के नाम से वाट्सएप वॉयस मैसेज भेजकर शहर के ज्वेलरी प्रतिष्ठान गोल्ड हाउस के मालिक रंजीत सोनी से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मेदिनीनगर में यह पहला मामला है, जिसमें प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित व्यवसायी ने 21 दिसंबर को शहर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। एसपी ने बताया कि 25 दिसंबर की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कांग्रेस भवन के समीप नगर निगम के निर्माणाधीन भवन में छापेमारी की। इस दौरान दो युवकों मो. नाजीम और मुर्तजा अंसारी को हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी शहर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला के रहने वाले हैं। छापेमारी के दौरान एक वैगनआर कार भी बरामद की गई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मो. नाजीम करीब सात महीने पहले इसी ज्वेलरी दुकान से आभूषण खरीद चुका था, जिससे उसे दुकान की गतिविधियों और स्थिति की पूरी जानकारी थी। बरामद कार मो. नाजीम के पिता के नाम पर पंजीकृत पाई गई है।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लगातार दुकान की रेकी कर रहे थे। दो दिन पहले उन्होंने दुकान का वीडियो बनाकर गैंगस्टर प्रिंस खान को भेजा था। फायरिंग कर दहशत फैलाने के लिए 22 दिसंबर को मो. नाजीम के खाते में 24 हजार रुपये भेजे गए थे। आरोपियों की योजना गुरुवार को दुकान के पास फायरिंग करने की थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि मो. नाजीम का आपराधिक इतिहास भी रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, लोहे का पाइप, ज्वेलरी दुकान की पर्ची, एक कार और एक बाइक बरामद की गई है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jharkhand: Two henchmen of a gangster arrested with weapons for allegedly demanding a ransom of one crore rupees from a businessman.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranchi, prince khan, jharkhand, medininagar, palamu, mohammad nazim, murtaza ansari, ranjit soni, gold house, ₹1 crore extortion, whatsapp voice messages, arrest, sp reeshma ramesh, crime news in hindi, crime news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved