रांची। झारखंड के सरायकेला जिले में शनिवार को एक शख्स ने तीन किशोर भतीजों सहित अपने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह घटना पुरीसिल्ली गांव में हुई। 40 वर्षीय चिन्नू सोरेन ने पहले अपने बड़े भाई 45 वर्षीय रबि मांझी पर हमला किया और फिर उसके परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
सोरेन ने अपने भाई और यहां तक कि अपनी मां को भी मारने की कोशिश की, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरायकेला के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा कि रबि मांझी और उनके परिवार की हत्या के बाद सोरेन ने उनके घर को आग लगा दी।
मांझी के अलावा उसकी पत्नी पार्वती (30) और तीनों बच्चे जीतन (15), सुरेश (13) और परेश (11) मारे गए।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तार किया गया सोरेन मानसिक रूप से बीमार है। सामूहिक हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
पुलिस को बताया गया कि सोरेन ने शुक्रवार रात शराब का सेवन किया था और पड़ोसी के घर में सो गया। वह शनिवार अल सुबह घर लौटा और परिवार पर हमला कर दिया।
(आईएएनएस)
झारखंड के पलामू में महिला ने तीन बच्चों के साथ की खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिले शव
अलीगढ़ : माता-पिता की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार
ठग किरण पटेल की पत्नी बंगले पर अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप में गिरफ्तार
Daily Horoscope