• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड में 201 पदों पर फिर से आवेदन, स्पेशलिस्ट मेडिकल आफिसर की भी भर्ती

Jharkhand reopens applications for 201 posts, including recruitment of specialist medical officers - Ranchi News in Hindi

करियर डेस्क। रांची सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतर नौकरी निकली है। जिसमें झारखंड के मेडिकल कालेजों, सदर अस्पतालों, अनुमंडल अस्पतालों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर प्रबंधन के लिए हॉस्पिटल मैनेजर के पदों पर दोबारा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत अनुबंध पर कुल 201 पदों पर नियुक्ति के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। पूर्व में इस नियुक्ति प्रक्रिया को अपरिहार्य कारण बताते हुए रद कर दिया गया था। साथ ही नए सिरे से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही गई थी।

इन पदों पर की जाएंगी नियुक्तियांः
हॉस्पिटल मैनेजर के जिन 201 पदों पर नियुक्ति होगी, उनमें अनारक्षित श्रेणी के 81, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के 20, एसटी के 52, एससी के 20, बीसी-वन के 16, बीसी-2 के 12 पद सम्मिलित हैं। नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च से 30 मार्च तक भरे जाएंगे। नियुक्त के लिए आवश्यक योग्यता हॉस्पिटल मैनेजमेंट या हेल्थ केयर में पीजी डिप्लोमा या हॉस्पिटल मैनेजमेंट या हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए या पब्लिक हेल्थ केयर में स्नातकोत्तर निर्धारित हैं।
इतना मिलेगा वेतनमानः
तीन वर्ष का अनुभव के अलावा कंप्यूटर तथा हॉस्पिटल मैनेजमेंट साफ्टवेयर की जानकारी भी होनी चाहिए। इन पदों पर नियुक्त अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 41 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। बताया जाता है कि पूर्व में शुरू की गई नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया रद कर दी गई थी।
181 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर की भी नियुक्तिः
इधर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत ही स्पेशलिस्ट मेडिकल आफिसर के 181 पदों पर टेंडर से नियुक्ति की जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, झारखंड द्वारा इसकी भी सूचना प्रकाशित कर दी गई है। चिकित्सक इसके लिए 25 मार्च तक टेंडर भर सकते हैं। टेंडर में अधिकतम तीन लाख रुपये मानदेय तथा स्वास्थ्य संस्थानों का अधिकतम तीन विकल्प दिया जा सकेगा।
टेंडर में एल वन आनेवाले चिकित्सक की उक्त स्वास्थ्य संस्थान के लिए नियुक्ति की जाएगी। टेंडर के माध्यम से अनुबंध पर नियुक्ति होगी। इस तरह, चिकित्सकों की मांग के अनुरूप मानदेय (अधिकतम तीन लाख) के अलावा मनचाही पोस्टिंग होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jharkhand reopens applications for 201 posts, including recruitment of specialist medical officers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranchi, jharkhand, nhm, recruitment, hospital, manager, 201, vacancies, contract, application, career news in hindi, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved