रांची। झारखंड के पलामू में 'अजब प्रेम की गजब कहानी' सामने आई है। एक शख्स को जब पता चला कि उसकी पत्नी और उसके भांजे के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है, तो उसने खुद दोनों की शादी करवा दी। बुधवार को उसने नम आंखों से पत्नी को भांजे के साथ विदा कर दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह वाकया पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरी गांव का है। गांव के सुबई भुइयां की शादी करीब छह साल पहले रीता कुमारी से हुई थी। इस बीच पिछले कुछ साल से उसका भांजा प्रिंस कुमार अपने मामा के घर आकर रहने लगा था। यहां रहते हुए प्रिंस और उसकी मामी के बीच प्रेम प्रसंग विकसित हो गया।
तीन दिन पहले सुबई भुइयां ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उसने पहले दोनों की जमकर पिटाई की। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में प्रिंस और उसकी मामी ने परस्पर रिश्ते को स्वीकार किया और कहा कि वे हमेशा एक साथ रहना चाहते हैं।
पंचायत ने सुबई भुइयां की राय जाननी चाही तो वह पहले इसके लिए तैयार नहीं हुआ, लेकिन अंततः उसने दोनों की शादी पर रजामंदी दे दी।
बुधवार को यज्ञ मंडप में दोनों की बकायदा शादी रचा दी गई। समाज के लोगों के सामने प्रिंस ने मामी की मांग में सिंदूर भरा और जयमाला पहनाई। इसके बाद वह मामी से पत्नी बनी रीता कुमारी को साथ लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गया।
--आईएएनएस
जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के मारा थप्पड़, नाराज़ दुल्हन ने तोड़ी शादी
खरबूजा विक्रेता से जबरन फ्री खरबूजा लेने वाले दो सिपाही निलंबित, एसपी ने खुद दर्ज कराया मुकदमा
समुद्र में झुंड के साथ गोते लगाती दिखी अल्बिनो किलर व्हेल, वायरल हुआ वीडियो
Daily Horoscope