• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रामगढ़ में सड़क हादसे में पति-पत्नी और बच्ची की मौत

Husband, wife and girl died in a road accident in Ramgarh - Ramgarh News in Hindi

रांची। झारखंड के रामगढ़ में एक सड़क हादसे में एक दंपति और उनकी बच्ची की मौत हो गई। हादसा रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग एनएच-23 के चितरपुर के पास हुआ। बताया गया कि रामगढ़ के लइयो घाटो निवासी प्रवीण कुमार रविदास बाइक पर अपनी पत्नी अनिता देवी (26), अपने 6 वर्ष के पुत्र अनुराग कुमार और छह माह की बेटी दिशा कुमारी के साथ जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। पति-पत्नी और बच्ची सड़क की दाईं ओर गिर गए, जिन्हें तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर ने रौंद दिया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।
इस हादसे में 6 साल का अनुराग बाल-बाल बच गया। उसे मामूली चोट आई है। घटना के बाद बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह सदल बल घटनास्थल पहुंचे और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Husband, wife and girl died in a road accident in Ramgarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranchi, jharkhand, ramgarh, road accidents, couple, death, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ramgarh news, ramgarh news in hindi, real time ramgarh city news, real time news, ramgarh news khas khabar, ramgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved