• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जमशेदपुर में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, सड़क पर मिला खून से लथपथ शव

Woman stabbed to death in Jamshedpur, blood-soaked body found on the road - Jamshedpur News in Hindi

जमशेदपुर । झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के मीरुडीह स्थित गोविंदपुर में रविवार देर रात 32 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान राधिका स्वयान के रूप में हुई है। वह रात करीब 10.30 बजे हाट से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पुलिस को आशंका है कि महिला पर पत्थर से भी हमला किया गया था। घटना आरआईटी थाना क्षेत्र की है। हमले के दौरान राधिका ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। कुछ ही देर में वह सड़क पर लहूलुहान हालत में गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उसकी सास बसंती सिंकू को दी। वह मौके पर पहुंचीं और लोगों की मदद से घायल राधिका को टेंपो से टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले गईं। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राधिका के पेट और गर्दन के आसपास चाकू के तीन से चार घाव मिले हैं। पुलिस को पत्थर से हमला किए जाने की भी सूचना मिली है। हालांकि, वारदात में कितने लोग शामिल थे और हमले को किसने अंजाम दिया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। राधिका के पति का पहले ही निधन हो चुका था।
पति की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। वह ठेका मजदूरी में रेजा का काम करती थी। इसके अलावा घर में हड़िया बेचकर भी परिवार की जरूरतें पूरी करती थी। उसकी हत्या से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि राधिका हाट से किसके साथ लौट रही थी और रास्ते में किसी से उसका विवाद हुआ था या नहीं। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या किसी अन्य कारण की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल, हत्या की वजह और आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Woman stabbed to death in Jamshedpur, blood-soaked body found on the road
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jamshedpur, crime news in hindi, crime news, jamshedpur news, jamshedpur news in hindi, real time jamshedpur city news, real time news, jamshedpur news khas khabar, jamshedpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved