• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की धूम, पंडालों के खुले पट, दर्शन करने के लिए लगा श्रद्धालुओं का तांता

Durga Puja Celebrations in Full Swing in Jamshedpur; Pandals Open to Devotees - Jamshedpur News in Hindi

जमशेदपुर । लौहनगरी जमशेदपुर में दुर्गा पूजा का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में बने भव्य पूजा पंडालों के पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। पूरे शहर में भक्ति, उल्लास और उत्सव का माहौल है। शहर की कई प्रमुख पूजा समितियां इस बार आकर्षक पंडालों के साथ मां की आराधना कर रही हैं। इनमें हिंदी क्लब, रानीकुदर, श्री श्री रंकणी मंदिर, श्री उत्कल दुर्गा पूजा कमेटी, एग्रिको पूजा कमेटी और टूइलाडुंगरी पूजा कमेटी शामिल हैं। पंडालों में सुंदर सजावट और विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की पूजा में लीन हैं। जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की परंपरा बहुत पुरानी और काफी लोकप्रिय है। यहां करीब 500 जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। हर साल इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। पंडालों में सिर्फ दर्शन ही नहीं, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ उत्सव का आनंद लेने के लिए भी भीड़ जुट रही है।
शहर में दुर्गा पूजा को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी पूजा समितियां श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए आयोजन को और आकर्षक बनाने में जुटी हैं। ढाक की थाप, शंख की ध्वनि और मां के जयकारों से पूरा जमशेदपुर भक्तिमय हो गया है।
बता दें कि जमशेदपुर में सार्वजनिक रूप से पंडाल बनाकर दुर्गा पूजा मनाने का इतिहास 110 साल से भी ज्यादा पुराना है। शहर का सबसे पहला दुर्गा पूजा पंडाल कालीमाटी रेलवे स्टेशन के पास बनाया गया था, जिसे आज टाटानगर स्टेशन के नाम से जाना जाता है।
इससे पहले 15 अक्टूबर को झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला था। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूजा पंडालों, संवेदनशील इलाकों तथा विसर्जन जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण किया था।
इस दौरान ड्रोन के जरिए भी महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी की गई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निकाला गया फ्लैग मार्च फिरायालाल चौक से शुरू होकर मेन रोड होते हुए सुजाता चौक तक पहुंचा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Durga Puja Celebrations in Full Swing in Jamshedpur; Pandals Open to Devotees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jamshedpur, pandals, durga puja, durga puja celebrations, astrology in hindi, jamshedpur news, jamshedpur news in hindi, real time jamshedpur city news, real time news, jamshedpur news khas khabar, jamshedpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved