• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंडः हजारीबाग में कोयला कारोबारी की हत्या, भागते अपराधियों की स्कॉर्पियो से कुचलकर ग्रामीण की मौत

Jharkhand: Coal trader murdered in Hazaribagh, villager crushed to death by fleeing criminals Scorpio - Hazaribag News in Hindi

हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हिंसक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। नापो खुर्द गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक कोयला कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद फरार होते समय अपराधियों की गाड़ी की चपेट में आने से एक अन्य ग्रामीण की भी मौत हो गई। एक ही रात में दो लोगों की मौत से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नपो खुर्द गांव निवासी रोहित साव स्थानीय स्तर पर कोयला कारोबार से जुड़े थे। गुरुवार देर रात वह गांव में ही मौजूद थे, तभी सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने रोहित साव को घेर लिया और देखते ही देखते उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। रोहित साव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हत्या के बाद हमलावर तेजी से अपनी गाड़ी में सवार होकर वहां से भाग निकले।
बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के डर से स्कॉर्पियो को काफी तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर मौजूद कुछ लोग वाहन की चपेट में आ गए। इस घटना में नापो खुर्द गांव के ही रहने वाले प्रदीप साव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
दोहरी मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों में घटना को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। सूचना मिलने के बाद बड़कागांव थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हमलावरों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jharkhand: Coal trader murdered in Hazaribagh, villager crushed to death by fleeing criminals Scorpio
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jharkhand, coal trader, hazaribagh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hazaribag news, hazaribag news in hindi, real time hazaribag city news, real time news, hazaribag news khas khabar, hazaribag news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved