• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

Jharkhand: Fire Erupts After Massive Three-Truck Collision in Giridih; 2 Dead - Giridih News in Hindi

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद तीनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक ट्रक के चालक और खलासी को वाहन से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बगोदर की ओर से डुमरी की तरफ आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यह ट्रक अपने आगे खड़े कोयला लदे ट्रक से भिड़ गया। भिड़ंत के तुरंत बाद वाहनों के केबिन में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने और फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन लपटों की तीव्रता के कारण कोई भी वाहनों के करीब नहीं जा सका। इस हादसे में दो ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जबकि तीसरा ट्रक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिसके बाद वाहनों से शवों को बाहर निकाला जा सका। इस दुर्घटना में एक अन्य ट्रक का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ प्रतीत होता है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jharkhand: Fire Erupts After Massive Three-Truck Collision in Giridih; 2 Dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: giridih, jharkhand, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, giridih news, giridih news in hindi, real time giridih city news, real time news, giridih news khas khabar, giridih news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved