• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और गिरिडीह में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

Five Killed in Two Road Accidents in Jharkhand West Singhbhum and Giridih - Giridih News in Hindi

श्चिमी सिंहभूम/गिरिडीह । झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और गिरिडीह जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पश्चिमी सिंहभूम में मंगलवार को ट्रेलर और कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, गिरिडीह में सोमवार-मंगलवार की रात जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे दो युवकों की बाइक को अज्ञात मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुदापी डाउन के पास ट्रेलर और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार आठ से नौ महीने का एक बच्चा सुरक्षित बच गया। उसे मामूली खरोंचें आई हैं और चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
पुलिस के अनुसार, कार सवार परिवार छत्तीसगढ़ की ओर से टाटानगर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। ट्रेलर चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
दूसरी घटना गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बदडीहा के पास हुई। यहां दोस्त का जन्मदिन मनाकर बाइक से घर लौट रहे सूरज तुरी (22) और तुलसी दास की अज्ञात मालवाहक वाहन की टक्कर से मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क से करीब 50 मीटर दूर जा गिरी। हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गिरिडीह-रांची मार्ग जाम कर दिया। वे फरार वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
मंगलवार तड़के करीब तीन बजे पुलिस के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए जांच कर रही है। अधिकारियों ने परिजनों को मुआवजा दिलाने के संबंध में भी आश्वासन दिया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Five Killed in Two Road Accidents in Jharkhand West Singhbhum and Giridih
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: giridih, jharkhand, west singhbhum, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, giridih news, giridih news in hindi, real time giridih city news, real time news, giridih news khas khabar, giridih news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved