• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धनबाद में भाजपा जिला कार्यालय के पास पुतला फूंकने पहुंचे कांग्रेसी, भाजपाइयों के साथ झड़प

Clash erupts between Congress and BJP workers in Dhanbad as Congress members arrive to burn PMs effigy near BJP district office - Dhanbad News in Hindi

धनबाद। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद आयोजित कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ सियासी बवाल अब झारखंड के धनबाद तक पहुंच गया है। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को धनबाद में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के समक्ष पीएम का पुतला फूंकने पहुंचे कांग्रेसियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की जमकर नोकझोंक हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव और जिलाध्यक्ष आदित्य समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। हल्द्वानी में खड़गे की जनसभा के बाद शुद्धिकरण कार्यक्रम के विरोध में युवा कांग्रेस ने भाजपा जिला कार्यालय के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला और मनुस्मृति की प्रतियां जलाने का पूर्व कार्यक्रम रखा था। तय कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर के समय सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सरायढेला थाना क्षेत्र के कोलाकुसमा स्थित भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर कार्यालय परिसर के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। इधर, भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में कार्यालय से बाहर सड़क पर निकल आए। देखते-देखते दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों से प्रधानमंत्री का पुतला छीन लिया, जिससे मौके पर तनाव और अधिक बढ़ गया। हालात बिगड़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल हस्तक्षेप किया और बल प्रयोग करते हुए दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे से अलग किया।
इसके बाद पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, जिलाध्यक्ष आदित्य और कई अन्य नेताओं को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और बाकी प्रदर्शनकारियों को मौके से हटा दिया। घटना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भाजपा जिला कार्यालय और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Clash erupts between Congress and BJP workers in Dhanbad as Congress members arrive to burn PMs effigy near BJP district office
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dhanbad news, dhanbad protest, bjp office dhanbad, congress protest, bjp congress clash, youth congress, kumar gaurav, aditya, mallikarjun kharge, narendra modi, jharkhand news, political protest, dhanbad police, congress bjp dispute, political tension, sarai dhela, kolakusma, protest news, jharkhand politics, latest news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dhanbad news, dhanbad news in hindi, real time dhanbad city news, real time news, dhanbad news khas khabar, dhanbad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved