• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में की पूजा..देखे तस्वीरें

देवघर | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को झारखंड के देवघर पहुंचे। वहा पहुंच कर अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना की है। भाजपा की ओर से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि झारखंड में अमित शाह विजय संकल्प रैली के तहत मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे।इसके बाद डेढ़ बजे इफको नैनो यूरिया प्लांट का शिलान्यास करेंगे। वहीं दोपहर 2 बजे विजय संकल्प रैली को संबोधित कर चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे। जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजे अमित शाह रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह में भी शामिल होंगे। झारखंड में एक महीने में अमित शाह की यह दूसरी यात्रा है। पहली यात्रा महीने भर पहले यानी 7 जनवरी को हुई थी, जब चाईबासा में उन्होंने एक जनसभा की थी।
गौरतलब है कि झारखंड में 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता गंवाई थी। विधानसभा चुनाव में संताल परगना में भी बीजेपी को नुकसान हुआ था। झारखंड में विधानसभा की 81 और लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Home Minister Amit Shah worshiped at Baba Baidyanath Dham temple..view photos
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amit shah, baba baidyanath dham, sonal shah \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deoghar news, deoghar news in hindi, real time deoghar city news, real time news, deoghar news khas khabar, deoghar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved