• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देवघर: जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में सनसनी

Deoghar: Bodies of Young Man and Woman Found Hanging from Tree in Forest; Incident Sparks Sensation in the Area - Deoghar News in Hindi

देवघर । झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत बुढ़ई थाना क्षेत्र के सरपत्ता गांव स्थित जंगल में शुक्रवार को एक युवक और एक युवती के शव पेड़ से लटके पाए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतकों की पहचान कारी पहाड़ी गांव निवासी प्रदीप यादव और सुंदरी टुडु के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच गहरे प्रेम संबंध थे और संभवतः इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर गए, तब उन्होंने दो शवों को एक ही पेड़ के फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बुढ़ई थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं और ग्रामीणों से पूछताछ कर मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई है। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे, जिससे गांव में भी मातम का माहौल है।
बुढ़ई थाना पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस फिलहाल अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या शादी को लेकर कोई पारिवारिक विवाद था या अन्य कोई कारण।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deoghar: Bodies of Young Man and Woman Found Hanging from Tree in Forest; Incident Sparks Sensation in the Area
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: forest, deoghar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deoghar news, deoghar news in hindi, real time deoghar city news, real time news, deoghar news khas khabar, deoghar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved