• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ठेले पर गोलगप्पे,चाट खाना पड़ा भारी: झारखंड के देवघर में 60 बच्चे बीमार

60 children fall ill after eating Golgappa in Deoghar, Jharkhand - Deoghar News in Hindi

देवघर । झारखंड के देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र में गोलगप्पा और चाट खाने से 60 बच्चे बीमार हो गए। उन्हें देवघर सदर हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। बांगोड़ा, कटगरी और हुसैनाबाद सहित आसपास के गांवों के बच्चों ने एक ठेले पर गोलगप्पा और चाट खाया था। थोड़ी देर बाद उनके पेट में दर्द उठने लगा। फिर उल्टियां शुरू हो गईं। कई वयस्क लोगों ने भी चाट और गोलगप्पा खाया था, वे भी बीमार पड़ गये। सोमवार शाम को जब कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर फैली, तो उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी अस्पताल पहुंच गये। उन्होंने बच्चों का हालचाल लिया और डॉक्टरों को उनके इलाज को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। इलाज के बाद ज्यादातर बच्चों की हालत में सुधार है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-60 children fall ill after eating Golgappa in Deoghar, Jharkhand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jharkhand, deoghar, golgappa, children, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deoghar news, deoghar news in hindi, real time deoghar city news, real time news, deoghar news khas khabar, deoghar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved