• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड: चाईबासा और चतरा से 13 उग्रवादी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

Jharkhand: 13 militants arrested from Chaibasa and Chatra, arms recovered in large quantity - Chatra News in Hindi

रांची। नक्सलियों और उग्रवादी संगठनों के खिलाफ द्वारा चलाये जा रहे अभियान में शुक्रवार को झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चतरा में सात और चाईबासा में छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। दोनों स्थानों पर उग्रवादियों के पास से कई हथियार बरामद किये गये हैं। पुलिस का कहना है कि इन उग्रवादियों की गिरफ्तारी से कई घटनाओं का खुलासा होगा। चतरा में एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्व में पुलिस ने टूटकी जंगल से टीपीसी उग्रवादी संगठन के सबजोनल कमांडर रामराज रजक और उसके छह सहयोगियों उमेश कुमार, गणेश कुमार महतो, होरिल भुईयां राहुल कुमार, श्याम उरांव और दिलीप कुमार शामिल हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एम-1 गैंड राइफल, एक एसएलआर, एक अमेरिकी स्टेनगन, एक बंदूक, देसी कट्टा, 105 कारतूस समेत कई अन्य सामान बरामद हुए हैं। चतरा के एसपी राकेश रंजन ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी उग्रवादी संगठन का दस्ता हथियार के बल पर चतरा जिले में वसूली की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम ने टूटकी जंगल में छापा मारकर सात उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सब जोनल कमांडर रामराज पर जिले के अलग-अलग थाने में और बिहार के दो थाना में कुल 8 मामले दर्ज हैं। उधर चाईबासा जिले की पुलिस ने पंड्राशाली निवासी ठेकेदार विपिन कुमार महाकुड़ का अपहरण कर पिटाई करने और रंगदारी मांगने के मामले में पीएलएफआई के छह सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसपी अजय लिंडा और किरीबुरु के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर शुक्रवार को चाईबासा में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार युवकों के पास से तीन कट्टा, एक नक्सली वर्दी, पीएलएफआई द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला लेटर पैड आदि जब्त किया गया है। गिरफ्तार पीएलएफआई उग्रवादियों में दीपक गोस्वामी, चुन्नु दास, तापस दास, सोनू महापात्र, विनय कुमार दास और विकास कुमार सिंह शामिल हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jharkhand: 13 militants arrested from Chaibasa and Chatra, arms recovered in large quantity
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jharkhand, 13 militants arrested, chaibasa and chatra, arms recovered, large quantity, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chatra news, chatra news in hindi, real time chatra city news, real time news, chatra news khas khabar, chatra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved