• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चतरा में बिहार का 50 हजार रुपए का इनामी अपराधी गिरफ्तार, चोरी की बोलेरो और मोबाइल बरामद

Criminal with ₹50,000 bounty from Bihar arrested in Chatra; stolen Bolero and mobile phones recovered - Chatra News in Hindi

चतरा। झारखंड के चतरा जिले में हंटरगंज थाना पुलिस ने बिहार के गया जिले के 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी रामभज्जू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बिहार के मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल यादव के खिलाफ हत्या, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट समेत 15 आपराधिक मामले बिहार और झारखंड के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उसके पास से चोरी की एक बोलेरो और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दो अक्टूबर को अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध अपराधी चोरी की बोलेरो से बिहार के गोपालपुर, सैयपुर और मायापुर होते हुए हंटरगंज के जजलो बाजार की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर हंटरगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने मीरपुर कब्रिस्तान के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया।
इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध बोलेरो को रोककर उसमें सवार व्यक्ति को हिरासत में लिया। जांच के दौरान वह वाहन से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के रेबदा गांव निवासी रामभज्जू यादव के रूप में हुई है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ हत्या, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट सहित 15 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इनमें से कुछ मामले झारखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों से भी जुड़े हैं। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि रामभज्जू यादव अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर हंटरगंज क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।
हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आने की बात कही है। मामले में हंटरगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(5) के तहत कांड संख्या 164/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Criminal with ₹50,000 bounty from Bihar arrested in Chatra; stolen Bolero and mobile phones recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chatra news, jharkhand police, ram bhajju yadav, wanted criminal arrested, gaya bihar, hunterganj police station, stolen bolero, criminal arrest, crime news, bihar jharkhand crime, police investigation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chatra news, chatra news in hindi, real time chatra city news, real time news, chatra news khas khabar, chatra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved