• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड : सारंडा में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद

Jharkhand: Three villagers swept away by sudden rise in river water level in Saranda; two bodies recovered - Chaibasa News in Hindi

चाईबासा । झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच कुइली पहाड़ी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बह गए। इनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक महिला अब भी लापता है। पुलिस और ग्रामीण महिला की तलाश में जुटे हैं। घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव की है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब छह बजे तीनों ग्रामीण गांव में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण कुइली पहाड़ी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी की तेज धार की चपेट में आने से तीनों बह गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने नदी के आसपास खोजबीन शुरू की। रविवार देर रात तलाश के दौरान एक महिला का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी की झाड़ियों में फंसा मिला। शव की पहचान ग्रामीण मुंडा रोया सिद्धू की मां के रूप में हुई। इसके बाद छोटानागरा थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ तलाश अभियान शुरू किया। सोमवार सुबह संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बोसेन सिद्धू का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, हादसे में लापता महिला की पहचान बामिया सिद्धू की पत्नी सुनीता सिद्धू के रूप में हुई है। उसकी तलाश अभी जारी है। पुलिस और ग्रामीण नदी किनारे, झाड़ियों तथा संभावित बहाव वाले इलाकों में खोजबीन कर रहे हैं। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और तेज धार के चलते सर्च ऑपरेशन में भी परेशानी आ रही है।
पुलिस संभावित बहाव वाले क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चला रही है। हादसे में रोया सिद्धू ने अपने माता-पिता को खो दिया है। घटना के बाद बहदा गांव में शोक का माहौल है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jharkhand: Three villagers swept away by sudden rise in river water level in Saranda; two bodies recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saranda, jharkhand, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chaibasa news, chaibasa news in hindi, real time chaibasa city news, real time news, chaibasa news khas khabar, chaibasa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved