• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंडः बोकारो में भीषण आग से कई दुकानें खाक, दो लोग झुलसकर हुए घायल

Jharkhand: Several shops gutted in a massive fire in Bokaro, two people injured - Bokaro-Steel-City News in Hindi

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र स्थित सिवनडीह आजाद नगर इलाके में मंगलवार शाम भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस दौरान दो लोग झुलस गए, जिनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत एक टेंट हाउस के गोदाम से हुई, जहां बड़ी संख्या में रसोई गैस सिलेंडर रखे गए थे। आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान हुए विस्फोट के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब छह बजे गोदाम के भीतर अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके तुरंत बाद एक के बाद एक कई सिलेंडर फटने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। आग की ऊंची लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं और आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया।
गोदाम से सटी 10-12 दुकानों तक आग तेजी से फैल गई, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। सूचना मिलते ही माराफारी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। हालात की गंभीरता को देखते हुए आसपास के मकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया।
दमकल विभाग की छह गाड़ियां घटनास्थल पर तैनात की गईं। लगातार हो रहे सिलेंडर विस्फोट के बीच अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में दो लोग झुलसकर घायल हो गए। दोनों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम में टेंट सामग्री के साथ गैस सिलेंडर रिफिलिंग का काम भी किया जाता था। माराफारी थाना प्रभारी मोहम्मद आजाद खान ने बताया कि नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jharkhand: Several shops gutted in a massive fire in Bokaro, two people injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bokaro fire, sivandih azad nagar, maraphari police station, tent house warehouse, lpg cylinder blast, refilling accident, jharkhand news, fire safety violation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bokaro-steel-city news, bokaro-steel-city news in hindi, real time bokaro-steel-city city news, real time news, bokaro-steel-city news khas khabar, bokaro-steel-city news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved