बोकारो। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि झारखंड में पहले चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। कोई भी भाजपा के प्रधानमंत्री, मंत्रियों या मुख्यमंत्रियों पर उंगली नहीं उठा सकता है कि वे भ्रष्ट हैं। रक्षा मंत्री ने यह बात आज चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोकारो में कही। रक्षा मंत्री ने कहा कि हम रामलला के जन्मस्थान पर भगवान राम का एक भव्य मंदिर बनाने जा रहे हैं, जैसा कि हमने हर घोषणा पत्र में वादा किया था। कुछ पार्टियां इस वादे पर हमारा मजाक उड़ाती थीं, लेकिन अब हमें मंदिर बनाने से कोई नहीं रोक सकता। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope