• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर के युवक अग्रिम दत्त ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बनाई उनकी तस्वीर, कहा - आगे भी ऐसा ही पीएम चाहिए

Jammu and Kashmir: Udhampur youth Agraim Dutt made a picture of the Prime Minister on his birthday, said - want a PM like this in future too - Udhampur News in Hindi

उधमपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर मंगलवार को उनके चाहने वालों ने बधाई देने के लिए अलग-अलग और अनोखे तरीके अपनाये। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के एक युवक अग्रिम दत्त ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक तस्वीर बनाकर उन्हें समर्पित की है। अग्रिम दत्त ने आईएएनएस को बताया कि उन्होंने पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक चित्र बनाया है जिसे वह प्रधानमंत्री को समर्पित करना चाहते हैं। पीएम देश के युवाओं और सभी देशवासियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और उन्हें प्रेरणा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उन्हें नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए जो युवाओं का मार्गदर्शन कर सकें और फिर देश को आगे ले जाने के लिए सभी को प्रेरित कर सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर मंगलवार को तीन दिवसीय गुजरात दौरा समाप्त कर ओडिशा रवाना हो गए। भुवनेश्वर में उन्होंने पीएम आवास योजना शहरी के लाभार्थियों से बात की। उन्होंने ‘सुभद्रा योजना’ सहित कई कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jammu and Kashmir: Udhampur youth Agraim Dutt made a picture of the Prime Minister on his birthday, said - want a PM like this in future too
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udhampur, prime minister narendra modi, jammu and kashmir, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udhampur news, udhampur news in hindi, real time udhampur city news, real time news, udhampur news khas khabar, udhampur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved