• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

J&K पंचायत चुनाव : छठे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

Voting underway for sixth phase of Jammu and Kashmir panchayat polls - Srinagar News in Hindi

जम्मू/श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर पंचायत चुनाव के छठे चरण के शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। सुबह के समय ठंड के बावजूद जम्मू और कश्मीर दोनों जगह मतदाताओं को मतदान केंद्रों के बाहर कतारों में देखा गया। मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हुई और यह दोपहर दो बजे तक जारी रहेगी। इस चरण में मतदान 3,174 मतदान केंद्रों पर हो रहा है, जिसमें से 410 कश्मीर और 2,764 जम्मू में है। राज्य में 771 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है, जिसमें से 410 कस्मीर और 361 जम्मू में है। इस चरण में कुल 7,156 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, जिनमें से 406 सरपंच और 2,277 पंच सीटों के लिए है।
मतदाताओं को उनके मतदान केंद्रों के बारे में सूचित करने के लिए फोटो वोटर स्लिप वितरित कर दी गई है। राज्य में नौ चरणों में पंचायत चुनाव हो रहे हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Voting underway for sixth phase of Jammu and Kashmir panchayat polls
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: voting underway, sixth phase of jammu and kashmir, panchayat polls, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved