• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

OBC आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद ULB और पंचायत चुनाव होंगे : मनोज सिन्हा

ULB and Panchayat elections will be held after completion of OBC reservation process: Manoj Sinha - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर।जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि ओबीसी आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) और पंचायत चुनाव होंगे। सिन्हा ने बारामूला में स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत स्टेडियम के उद्घाटन पर कहा, एक बार ओबीसी की आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, यूएलबी और पंचायत चुनाव होंगे। मनोज सिन्हा ने शहरवासियों से आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने को कहा।
उन्होंने ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि बारामूला का आसमान तिरंगे से भर जाए। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से बारामूला जिला सभी मोर्चों पर फल-फूल रहा है।
उन्होंने कश्मीर में असामान्य शुष्क ठंड पर चिंता जताई। साथ ही कहा कि बिजली परियोजनाओं को चलाने और पर्यटन क्षेत्र को फलने-फूलने के लिए बर्फबारी जरूरी है। मैं ईश्वर से अच्छी बर्फबारी की प्रार्थना करता हूं जो बिजली परियोजनाओं को चलाने के लिए जरूरी है, अन्यथा वे निष्क्रिय हो जाएंगी।
13 लाख पर्यटकों ने गुलमर्ग का दौरा किया और बर्फ वहां एक प्रमुख आकर्षण रही है। बारामूला जिले में छह नए गंतव्यों को सूची में जोड़ा गया है, लेकिन बर्फ के अभाव में पर्यटक दूर रहना पसंद करेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ULB and Panchayat elections will be held after completion of OBC reservation process: Manoj Sinha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manoj sinha, obc, panchayat election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved