श्रीनगर। कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में शुक्रवार शाम से औसत बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अधिकारी ने कहा, ‘‘अगले 48 घंटों के दौरान खराब मौसम के कारण घाटी और बाहरी इलाकों के बीच संपर्क प्रभावित हो सकता है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में शून्य से 6.8 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 10 डिग्री नीचे रहा।
कारगिल का तापमान शून्य से 18.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सबसे कम तापमान है। लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 14.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope