श्रीनगर। श्रीनगर शहर में बीती रात मौसम की सर्वाधिक ठंडी रात रही, यहां का तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के तापमान में और अधिक गिरावट होने का अनुमान जताया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आसमान साफ रहने के कारण श्रीनगर के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और बीती रात यहां मौसम की सर्वाधिक ठंडी रात रही।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले तीन से चार दिनों में मुख्य रूप से मौसम साफ रहने की उम्मीद है और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।’’
पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग का शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope