श्रीनगर। कश्मीर घाटी में भीषण सर्दी की 40 दिवसीय अवधि ‘चिल्लई कलां’ से पहले ही कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीती रात तापमान में और गिरावट आने से गुरुवार को ठंड काफी बढ़ गई है। ‘चिल्लई कलां’ हर साल 21 दिसंबर को शुरू होती है और 30 जनवरी को समाप्त होता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घाटी के जलाशयों में बर्फ जमनी शुरू हो गई है और नलों के आसपास आग जलाकर बर्फ के रूप में जमा पानी निकाला जा रहा है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रात के तापमान में गिरावट आई है। लेह का तापमान शून्य से 14.7 डिग्री नीचे, श्रीनगर का शून्य से 4.9 डिग्री नीचे, पहलगाम का शून्य से 6.8 डिग्री नीचे और गुलमर्ग का शून्य से 5.4 डिग्री नीचे रहा।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope